Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeधर्म–कर्मझांकी एवं पूजा पंडालों के लिए अस्थायी वैध विद्युत कनेक्शन हेतु अपील

झांकी एवं पूजा पंडालों के लिए अस्थायी वैध विद्युत कनेक्शन हेतु अपील

कार्यपालन अभियंता, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संभाग गाडरवारा ने दुर्गा पूजा सहित आगामी त्योहारों में धार्मिक झांकियों एवं पूजा पंडालों में विद्युत सज्जा हेतु नियमित प्रक्रिया से वैध अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग सदैव जनता के हितों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित विद्युत उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। त्योहारी सीजन प्रारंभ होते ही विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी पूजा समितियों एवं पंडाल निर्माताओं से अनुरोध है कि वे सुरक्षित तरीके से ही विद्युत का उपयोग करें।

उन्होंने बताया कि अस्थायी कनेक्शन हेतु उपभोक्ता अधिकृत लाइसेंसी विद्युत ठेकेदार से सही विद्युत भार का निर्धारण कर कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, विद्युत कंपनी के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

सुरक्षित विद्युत उपयोग हेतु निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें –

विद्युत ट्रांसफार्मर से दूर पंडाल लगाएँ।

कटे-फटे या पुराने तारों का प्रयोग न करें।

उचित क्षमता का तार लगाएँ।

कट-आउट एवं मेन स्विच अवश्य लगाएँ।

अंत में कार्यपालन अभियंता ने सम्माननीय उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना विद्युत बिल समय पर जमा करें तथा सुरक्षित तरीके से विद्युत का उपयोग कर त्योहारों को उल्लासपूर्ण एवं सुरक्षित बनाएं।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments