बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा संपन्न हो गई है पूरी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महागठबंधन की ओर से सीएम फेस के सवाल से परहेज किया कांग्रेस के मिजाज को देखते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अंतिम चरण में खुद कमान संभाली और अपने लिए माहौल बना गए
बिहार में वोटर लिस्ट के रिवीजन का विरोध करते हुए विपक्षी महागठबंधन सड़क पर उतर आया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 17 अगस्त को शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा के दौरान माना जा रहा था कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम पर कांग्रेस अपनी मुहर लगा देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं
![]()



