पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में थाना कोतवाली अंतर्गत 01 शातिर चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में मोटर सायकल शोरूम से चुरायी हुयी 208 बैटरी,मिरर,हैड लाईट,अन्य सामग्री व नगदी 98000/- रूपये ,कुल 450000/-रूपये की मशरूका बरामद
थाना कोतवाली अंतर्गत 03/09/2025 को अबरीश दुबे पिता महेश चरण दुबे नि.राजीव वार्ड नरसिहंपुर में रहता कि रिपोर्ट पर कि वह सत्कार आटोमोबाईल नरसिहंपुर में जनरन मैनेजर के पद पर पदस्थ है दिनांक 31/08/2025 के बाद उनके व्दारा शोरूम का स्टाक चेक करने पर शोरूम से 208 बैटरियाँ,व्हीकल चार्जर,कंट्रोल स्विच,चेतक के साईड मिरर,हैड लाईट,एसेम्बली,स्टील फ्रेम गार्ड,एवं 98000/- रूपये नगदी रूपये नहीं मिले जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र.667/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर श्री ऋषिकेश मीणा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर श्री संदीप भूरिया,श्रीमान एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की थाना स्तर की टीम उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत,आर.जितेन्द्र सिंह,आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म.आर.कुमुद पाठक की टीम गठित कर अज्ञात आरोपी व मशरूका की तलाश हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त टीम के व्दारा संदेह का आधार पर आस-पास के स्थानों पर अज्ञात चोर की तलाश पतारसी की जो मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुयी कि संदेही इरफान खान सांकल रोड नहर के आस-पास घूम रहा है जिसे उक्त टीम के व्दारा घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम इरफान खान पिता इस्माईल खान उम्र 19 साल नि. ग्राम घाटपिंडरई हाल नि.गली नं.01 सांकल रोड नरसिहंपुर का होना एवं बताया जिससे सघन पूछताछ की गयी जिसने बताया कि वह पूर्व में सत्कार शोरूम में काम कर करता था शोरूम वालों ने उसे पेट्रोल चोरी करते हुये पकड लिये थे जिससे काम से उसे निकाल दिये थे शोरूम की पूरी जानकारी होना तथा धीरे-धीरे कर के शोरूम से बैटरी – 208 नग,चार्जर-02,चेतक स्कूटी के मिरर 03 जोडी, गाडी के स्टील फ्रेम,हेडलाईट असेम्बली,नगदी 98000/- रूपये चोरी करना तथा अपने सांकल रोड के किराये के मकान में छिपा कर रखाना बताया जो उक्त आरोपी से उक्त समस्त सामग्री व नगदी कुल 98000/- रूपये इस प्रकार कुल 450000/- रूपये की मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है ।
उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम प्र उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत,आर.जितेन्द्र सिंह,आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म.आर.कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
![]()



