नरसिंहपुर – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के खिलाफ बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में उनके मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा एवं समस्त संगठन के तत्वाधान में स्थानीय मुशरान पार्क चौराहे से जिला कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया तत्पश्चात् कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की गई एवं मातृशक्ति का अपमान करने पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई और अगर उनके द्वारा महिलाओं के सम्मान में माफी नहीं मांगी जाती है तो यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न मातृशक्तियों ने मोदी जी की माता के खिलाफ दिये गये वक्तव्य के विरोध में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए व जोरदार नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी ने कहा कि मोदीजी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है और उनकी दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता का नहीं अपितु देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम स्नेही पाठक ने कहा कि बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं।


![]()



