दमोह
हटा विधायक उमा देवी खटीक द्वारा राष्ट्रगान विवाद में पत्रकार जितेंद्र गौतम पर दर्ज कराई गई कथित फर्जी FIR को लेकर सोमवार को स्थिति बेहद गंभीर हो गई। तीन दिन का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद पत्रकारों ने आज सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी थी। कीर्ति स्तंभ पर एकत्रित होने के बाद पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रशासन और सत्ताधारी विधायक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
पत्रकारों का कहना है, कि जनप्रतिनिधि के दबाव में पुलिस द्वारा फर्जी FIR दर्ज कर लोकतंत्र को कलंकित किया गया है। उनका आरोप है कि विधायक के दबाव में प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है और पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
स्थिति बिगड़ती देख कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने दो दिन के भीतर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कलेक्टर के आश्वाशन के बाद पत्रकारों ने फिलहाल आत्मदाह की चेतावनी को स्थगित किया, लेकिन साफ कहा कि यदि तय समय सीमा में न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा।
![]()



