पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में हैं। धनखड़ ने अपना आधिकारिक आवास छोड़कर दिल्ली के छतरपुर के एक निजी फॉर्महाउस में शिफ्ट किया है। जो इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय चौटाला का है।छह हफ्ते पहले स्वास्थ्य कारण बताते हुए उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। पेंशन की खबरों के बाद अब वह अपने आवास को लेकर सुर्खियों में हैं।
उन्होंने अपने आधिकारिक आवास से दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक निजी फॉर्महाउस में शिफ्ट किया है। छह हफ्ते पहले उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था छतरपुर के जिस निजी फॉर्महाउस में वह शिफ्ट हुए हैं, वह इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता अभय चौटाला का है।
![]()



