आज भोपाल के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुरा, भेल की वार्षिक पत्रिका “वीथिका” का विमोचन किया।
सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने हेतु उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रहा है। साथ ही बच्चों की सुविधा हेतु निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती पूनम अवस्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
![]()



