छात्र- छात्राओं से संवाद कर पूछे गए सामान्य प्रश्न
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को जिले की शासकीय एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला लिंगा और प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बीतली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र- छात्राओं से संवाद कर प्रश्न पूछे और अध्यापन कार्य कराया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। छात्र- छात्राओं से नियमित रूप से कक्षा कार्य, अध्यापन कार्य, गृह कार्य कराने को कहा, जिससे छात्र- छात्राओं का शैक्षणिक स्तर बेहतर बन सके। उन्होंने इस दौरान छात्र- छात्राओं को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति, दर्ज विद्यार्थियों की संख्या, उनके शिक्षण कार्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षकों की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जो शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं, उन पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने छात्र- छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पटले ने छात्र- छात्राओं से हिंदी में शुद्ध लेखन लिखवाए, बच्चों से अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करवाए और सामान्य प्रश्न पूछे। छात्र- छात्राओं ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
कलेक्टर श्रीमती पटले ने इसके बाद उप स्वास्थ्य केन्द्र सगौरिया और उप स्वास्थ्य केन्द्र भौरझिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्रों से नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
![]()



