सरकारी डॉक्टर द्वारा निजी क्लीनिक में लापरवाह पूर्वक ओवर डोज इलाज करने से महिला की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की जनसुनवाई में की लिखित शिकायत
आपको बता दे कि नरसिंहपुर जिले के गाड़रवारा तहसील के ग्राम लिलवानी के सतेंद्र मिश्रा ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी मां की मौत की वजह गाडरवारा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ थारवानी की निजी क्लिनिक जो कि सरकारी अस्पताल के पास संचालित हो रही है

उसके द्वारा लापरवाही पूर्वक ओवर डोज देना बताया है वहीं उक्त विषय पर जब डॉ थारवानी से पूछा तो उनका कहना था कि मुझे कुछ ज्ञात नहीं है, लेकिन जब इसी विषय पर गाडरवारा सरकारी अस्पताल प्रभारी डॉ उपेन्द्र से जानकारी ली तो उनका कहना था कि एक गलत इलाज से हुई मौत की जांच का मामला संज्ञान में आया है शीघ्र ही जांच कर अवगत कराया जाएगा। आगे देखना यह है कि उक्त मामले में लापरवाही पूर्वक ओवर डोज इलाज से हुई महिला की मौत के गुनाहगारों को इसकी सजा कब मिलेगी, वही सरकारी अस्पताल की बाउंड्री को तोड़ कर निजी अस्पताल का संचालन खुलेआम किसकी अनुमति से किया जा रहा है,, तीसरा सवाल यह भी हे कि सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरो को निजी क्लिनिक खोलकर इलाज करना कहा तक सही है,, आगे देखना यह है कि उक्त मामले पर क्या कार्यवाही होती आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है पीड़ित परिजन,डॉ ठारवानी एवं गाडरवारा चिकित्सा प्रभारी डॉ उपेन्द्र वस्त्रकार की जुबानी पूरे मामले की कहानी।

गाडरवारा से अशोक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
![]()



