नरसिंहपुर, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार मंगलवार 2 सितम्बर को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
![]()



