गाडरवारा।
गत दिवस चीचली की एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक राधा रमण राय सफलतम 30 वर्ष की सेवा अवधि के अंतर्गत अर्ध आयु काल पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए। उनका विदाई अभिनंदन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उन्हें शाल, श्रीफल, उपहार एवं विदाभिनंदन पत्र सौंपकर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा कि श्री राय का सेवाकाल बेहद अच्छा रहा। बीआरसी डी के पटैल ने क़हा कि श्री राय हमेशा लगनशील रहे। उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य भूपेश ठाकुर ने भी श्री राय के व्यक्तित्व को सराहा। कार्यक्रम का संचालन लेखराम गौतम एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक रामकुमार कौरव ने किया। कार्यक्रम में कलचुरी समाज के सदस्य, सेवा निवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिका और समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं शाला परिवार के स्टाफ एवं शाला में दर्ज समस्त बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही
अशोक विश्वकर्मा की रिपोर्ट

![]()



