Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश के 71 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को देंगे प्रशिक्षण,

 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पचमढ़ी में लगेगा प्रशिक्षण शिविर, संगठन सृजन के गुर सिखाएंगे वरिष्ठ नेता, जिले के नेता तैयारी में लगे।

दैनिक सूत्रों की आवाज/नर्मदापुरम। हिल स्टेशन पचमढ़ी में कांग्रेस पार्टी का दस दिवसीय शिविर 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लगेगा. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश के 71 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे. इसके अलावा इस 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता संगठन मजबूत करने के तरीके सिखाएंगे. इसे शिविर में राहुल गांधी संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत करेंगे. जिसके माध्यम से वह जिला अध्यक्षों को उनका पावर बताएंगे. इधर देख तो कई कवायद के बाद प्रदेश के जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है. अब इन्हें संगठन और जिले में शक्ति का एक प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है. इसी को लेकर यहां वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण देने आ रहे हैं. इधर इस हाई प्रोफाइल कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे सहित वरिष्ठ नेताओं ने पचमढ़ी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

 लोकसभा विधानसभा की तैयारी

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर आगामी दिनों में पचमढ़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण में 71 कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. उनको प्रशिक्षण देने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही अन्य नेता एक-एक करके पचमढ़ी पहुँचेगे. इस प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी जाएगी। 

 दस दिन एक ही स्थान पर रहेंगे 

सभी जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण 10 दिनों का होगा। दस दिनों में हर दिन कोई न कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पचमढ़ी में प्रशिक्षण देने पहुँचेगे. यह दौरान सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिन एक ही स्थान पर रहना होगा. इसके लिए कांग्रेस संगठन द्वारा एक साथ रहने के लिए नियम तरीका भी बताएगा.

 चुनाव के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें

 पचमढ़ी में प्रशिक्षण शिविर की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडेय ने कहा कि जिले में सभी को नगरपालिका, नगर परिषद एवं जनपद चुनाव में शानदार मेहनत करते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाना है. सभी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताएं आज से ही जुट जाए.

 ढाई महीने पूर्व लगा था भाजपा का शिविर

पचमढ़ी में ढाई महीने पूर्व भाजपा सांसदों, मंत्री परिषद के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर लगा था. जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित संगठन के नेताओं ने अपने माननीय को नैतिकता का पाठ पढ़ाया था. पचमढ़ी में 14 15 16 जून को प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था. इससे मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक पचमढ़ी में हुई थी. इस बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य की यहां मौजूद रहे थे. अब कांग्रेस का प्रशिक्षण समीर भी पचमढ़ी में आयोजित हो रहा है.

 यह विषय रहेंगे शामिल 

 कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि 

 राहुल गांधी संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत यहां करेंगे. जिला अध्यक्ष कांग्रेस की सबसे मजबूत कड़ी होंगे. जिले की गतिविधियों के अलावा भी संगठन का एकमात्र संपर्क सूत्र उन्हें बनाया गया है, जो सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस से संवाद कर सकेंगे. प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत करने के साथ बूथ की ताकत और कार्यकर्ताओं से व्यवहार हर विषय की क्लास यहां लगाई जाएगी. सोशल मीडिया के इस्तेमाल की ट्रेनिंग के अलावा कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना, उनसे कैसा बर्ताव हो कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं तक समन्वय कैसे बैठाना यह भी ट्रेनिंग दी जाएगी

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments