सेवा पखवाड़ा पार्टी का नहीं बल्कि जन सेवा का जनआन्दोलन
नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाडे हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नही पाठक की अध्यक्षता व पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक नरेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप पटैल, मिनेन्द्र डागा नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटैल, जिला उपाध्यक्ष हरिप्रताप ममार, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.अजय सोनी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती तक भाजपा इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती आई है यह सेवा पखवाड़ा नहीं बल्कि जन सेवा का जनआन्दोलन है जिसके अंतर्गत सभी जनप्रतिधि पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ बूथ तक जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे और जो व्यक्ति योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गये है उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करायेगें सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है वर्तमान में मोदी जी द्वारा जनता व व्यापारियों के हित में ळण्ैण्ज्ण् के तहत टेक्स में राहत दी गई है जिसका सीधा लाभ जनता व व्यापारियों तक पहुंचना है इसका भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है।
उन्होंने आगे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में रक्तदान, स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन संवाद, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर संगोष्ठी, आत्मनिर्भर भारत व वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदर्शन का आयोजन सहित विभिन्न कार्यक्रम किये जावेगें।
पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा उस महामानव नरेन्द्र मोदी जी को समर्पित है जिन्होंने जिस दिन से प्रधानमंत्री की शपथ ली है उस दिन से आज दिनांक तक अवकाश नहीं लिया है दिन और रात जनता की सेवा में समर्पित किया है। आप सभी कार्यकर्ताओं का श्रम ही तय करेगा कि कार्यक्रम सफल होगा या असफल इसलिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग व ताकत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सेवा पखवाड़े के इस कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए व वंचितों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करायें।
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे धर्म में कहा गया है कि दरिद्र की सेवा ही नारायण सेवा है इसी बात को मोदी सरकार की योजनाएं चरितार्थ कर रही है। आगामी सेवा पखवाड़ा उन्हीं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम है अतः सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करते हुए योजनाओं का लाभ शासन से दिलवाना है। सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण हों इसकी चिंता जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को करना है।
गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश ने कहा कि सेवा पखवाड़ा उस नेतृत्व को सशक्त नेतृत्व को समर्पित है जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व नेतृत्व के कारण ही भारत को नई दिशा व ऊर्जा मिली है। अतः सभी कार्यकर्ता मोदी जी विकसित भारत के संकल्प हेतु इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष हरिप्रताप ममार व डॉ.अजय सोनी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटेल व आभार पंकज चौकसे ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित जिला व मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
![]()



