Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeअपराध03 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस बरामद

03 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक नरसिहंपुर श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना कोतवाली अंतर्गत हत्या के प्रयास का आरोपी सहित अवैध हथियार मुहैया कराने वाले 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में कुल 03 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस बरामद
थाना कोतवाली अंतर्गत 08/09/2025 को प्रार्थी हर्षित नायक पिता राजेश नायक उम्र 28 साल नि.सांकल रोड करहैया रोड नरसिहंपुर कि रिपोर्ट पर कि राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट के व्दारा उसके साथ गाली गलौच कर उसके पैर में जान से मारने की नियत से गोली मारी गयी है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र.681/2025 धारा 109(1),351(3),296, बी.एन.एस. 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर श्री ऋषिकेश मीना, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिहंपुर श्री संदीप भूरिया,श्रीमान एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की थाना स्तर की टीम उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत,आर.जितेन्द्र सिंह,आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म.आर.कुमुद पाठक की टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश व अवैध हथियार की जप्ती हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त टीम के व्दारा आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट की तलाश पतारसी की जो मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त आरोपी तिंदनी रोड के में जेठा मंदिर के पास देखा गया है कि सूचना पर उक्त टीम के व्दारा आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट पिता नन्हेलाल सिलावट उम्र 28 साल नि. ग्राम उमरिया थाना कोतवाली जिला नरसिहंपुर को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गये जिसने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को तिंदनी रोड में नहर के पास में झाडियों के पास में छिपाना बताया जो आरोपी के बताये अनुसार उक्त घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से उक्त पिस्टल व कारतूस के संबंध में पूछताछ की गयी जिसने उक्त पिस्टल व कारतूस अपने गांव के रहने वाले धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर से लाना बताया था ।
उक्त प्रकरण में आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट के बताये अनुसार धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर की तलाश की गयी जिसे ग्राम उमरिया से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि अपने साढूभाई ग्राम खला निवासी बालकिशन ठाकुर से वह दो पिस्टल एवं 04 कारतूस लेकर आया था । जिसमें से एक पिस्टल और 02 कारतूस इसी साल जुलाई के महीने में राजा सिलावट को दे दिया था तथा एक पिस्टल व एक दो जिंदा कारतूस अपने गांव के खेत में झाडियों में छिपाकर रखना बताया जो आरोपी धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर की निशादेही पर एक पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर के बताये अनुसार उसके साढू भाई बालकिशन की तलाश उसके गांव खला थाना सुआतला नरसिहंपुर अंतर्गत की गयी जो आरोपी बालकिशन ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि करीबन 03 साल पहले उसके गांव में यू.पी.के लेबर काम करने के लिये उसके गांव आये थे उसी लेबर से उसने तीन पिस्टल एवं 05 कारतूस लिये थे । जिसमें से दो पिस्टल और 04 कारतूस अपने साढू भाई उमरिया के रहने वाले धनीराम ठाकुर को दे दिया था और एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस अपने पास ही रखा हुआ हूँ । जिसे पेश करने पर आरोपी से जप्त किया गया एवं आरोपी गिरफ्तार किया गया ।
उक्त आरोपियान की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम प्र उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत,आर.जितेन्द्र सिंह,आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म.आर.कुमुद पाठक नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय व रोहित विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments