Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeसामान्यनदी के टापू में फंसे 7 ग्रामीणो को बहादुरी से सुरक्षित बाहर...

नदी के टापू में फंसे 7 ग्रामीणो को बहादुरी से सुरक्षित बाहर निकाला

नदी में अचानक फंसे 7 ग्रामीणो का बहादुरी से सुरक्षित बचाव-( पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को सराहा) गाडरवारा ! विगत दिवस नरसिंहपुर जिले के थाना साइखेड़ा मैं अचानक दूधी नदी में बाढ़ आ गई जिसमें कई ग्रामीण नदी के बीच स्थित टापू के बीच फंस गए सूचना मिलते ही एसपी महोदय डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसडीओपी रत्नेश जी मिश्रा गाडरवारा, थाना प्रभारी साइखेड़ा प्रकाश पाठक , तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ,एनडीआरएफ अधिकारी नागौर से समन्वय स्थापित कर राहत कार्य प्रारंभ किया गया पुलिस टीम के साथ स्थानीय नागरिकों तथा मोटर बोट की मदद से सुमन भाई कटोरी कुशवाहा, रजनी भाईई मुन्नालाल कुशवाहा, भूरा कुशवाहा, विजय कुमार सहित 7 ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी फंसे ग्रामीण ग्राम तुमडा के निवासी है इस महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण बचाव कार्य में साइ खेड़ा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, एसडीओपी रत्नेश जी मिश्रा गाडरवारा साइखेड़ा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक, सतीश सिंह राजपूत ,आरक्षक सुदीप बागड़ी एनडीआरएफ के सैनिक हरकिशन रजक, हरर्सिंह, नरवर सिंह, रामरतन सैनिक की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने संबंधित अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है इस घटना से यह स्पष्ट हुआ की आपदा के समय आपसी समन्वय, तत्परता और सेवा भावना से बड़ी से बड़ी चुनौती को भी सफलतापूर्वक हल किया जा सकता है

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments