Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeशिक्षाकीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आगमन

कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आगमन

कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आगमन, समाज के विस्तार को लेकर बोलें, शिक्षा सर्वप्रथम हमारा उद्देश्य,

गाडरवारा। विगत दिवस नगर में कीर समाज के विस्तार के लिए प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह वानिया, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी नायर का क्षेत्र के अनेक गांव में दौरा कार्यक्रम हुए, इसके साथ ही कीर समाज सेवा समिति के प्रदेश पद अधिकारियों का नगर आगमन गाडरवारा में भव्य स्वागत एवं रोड शो किया गया, आमगांव नाका बीकानेर से प्रारंभ होकर कीर समाज जिला अध्यक्ष देवकरण कीर के निज निवास डमरू घाटी तक पहुंचा । जहां प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह वानिया,पूरीबाई कीर समाज कल्याण बोर्ड के गया प्रसाद कीर ,संरक्षक एन पी पटेल,महामंत्री धनराज आकरे ,महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नायरजी,
युवा प्र.संयोजक सुरेंद्र कुमार कीर,
सीहोर के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष भगवत सिंह जी कीर ,जिला अध्यक्ष दुर्गेश कीर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री विमल निमोदा,नर्मदापुरम सहित और भी
गणमान्य सामाजिक बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंहपुर जिले के कीर समाज अध्यक्ष देवकरण कीर ने की । जहां जिले के अनेक क्षेत्र से आए समाज के वरिष्ठ जनों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत सत्कार किया। प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह वानिया ने कीर समाज से जुड़ी समस्या को सुना, और अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम कार्यक्रम में शामिल हुई सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम उन्होंने कीर समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवकरण कीर को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाइयां दी। आगे बताया कि समाज हेतु विभिन्न विषयों को लेकर निर्णय लिए गए हैं। आगे उन्होंने क्षेत्र के अनेक गांव में बैठक के आयोजन किये। बैठक के दौरान समाज से जुड़ी कई समस्याओं पर विचार-विमर्श किया, इसके साथ ही बैठक में समाज से जुड़े हुए कई निर्णय लिए,और अनेक विषयों पर चर्चाऐं की।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments