हाथ ठेला दौड़ प्रतियोगिता में विधायक ने दिखाई अपनी चुस्ती फुर्ती
पिपरिया। विधायक ठाकुरदास नागवंशी आए दिन नए-नए कर्तव्यों से लोगों को रोमांचित करते रहते हैं। गुरुवार को भी विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने ऐसा ही नया कारनामा कर दिया, जिसमें विधायक की चुस्ती फुर्ती देखकर युवा भी हैरान रह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित हाथ ठेला दौड़ प्रतियोगिता का विधायक ठाकुरदास नागवंशी शुभारंभ करने पहुंचे थे, लेकिन प्रतिभागियों की जगह खुद हाथ ठेला लेकर मैदान में कूद पड़े। हाथ ठेला लेकर तेजी से दौड़ने लगे। विधायक ने करीब 40 मीटर तक हाथ ठेले को भगाया। यह देखकर आसपास खड़े लोगों ने उनका उत्साह वर्धन किया। वहीं उनके इस कारनामे को देखकर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
34 हाथ ठेला चालकों ने लिया भाग
भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के मौके पर हाथ ठेला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। सांडिया रोड गर्ल्स स्कूल के सामने यह प्रतियोगिता सड़क पर आयोजित हुई थी। जिसमें 34 हाथ ठेला चालकों ने भाग लिया था। जिसमें चार-चार करके हाथ ठेला चालकों को दौड़ाया गया था। अंतिम के चार विजेताओं के बीच फाइनल दौड़ कराई गई।
शिवम दौड़े सबसे तेज
प्रतियोगिता में शिवम कहार की दौड़ सबसे तेज रही। फाइनल रेस में बाजी मारते हुए शिवम कहार प्रथम रहे। विजेता को 3100 रुपए नगद और एक हाथ ठेला पुरस्कार के रूप में दिया गया। द्वितीय स्थान पर अमान अहिरवार रहे। जिन्हें 4100 रुपए नगद दिए गए। तृतीय स्थान पर रहे
दिनेश अहिरवार को 3100 और चौथे स्थान पर आने वाले संतोष कोरी को 500 नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को मेडल और ₹100 सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
![]()



