सूत्रों की आवाज /बरेली थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी खरगोन के ग्राम खेरवाड़ा में गणेश विसर्जन के जुलूस में एयर गनचलने से निकलने वाले छर्रे युवक की आंख में लग गए । लेकिन घटना को लेकर घायल युवक की मां अनीता साहू का कहना है युवक ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे बेटे के ऊपर बंदूक से हमला किया है।वहीं घटना को लेकर घायल अनमोल साहू की मां ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले प्रदोष द्विवेदी को जुलूस में पटाख़े फोड़ने से रोकने पर उसने गुस्से में अपनी छोटी एयरगन बंदूक से गोली चला दी।एयरगन का छर्रा दूसरी मंज़िल की छत पर खड़े अनमोल साहू 19 बर्ष की आँख के पास जा लगा, जिससे उसकी आँख से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अनमोल कोतत्काल बरेली के सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है।वहीं घायल युवक की बहन ने बताया कि प्रदोष द्विवेदी ने जानबूझकर एयरगन चलाई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 115 ,2 एवं धारा 118,1 के तहत मामला दर्ज किया गया। घायल हुए अनमोल साहू के परिजनों ने बताया कि गणेश विसर्जन चल समारोह निकल रहा था मेरे घर और दुकान के यहां पटाखे फोड़ रहे थे जहां छोटे-छोटे बच्चे खड़े हुए थे तब मैंने प्रदोष द्विवेदी से मना किया कि यहां पटाखे मत चलाओ तो प्रदोष द्विवेदी ने जानबूझकर मेरे बच्चे अनमोल पर बंदूक में छर्रा भरकर बंदूक चलाई जिससे हमारा बच्चा अनमोल की दाई आंख के ऊपर सिर पर छर्रा लग गया और खून बहने लगा जिसका इलाज सिविल हॉस्पिटल बरेली में जारी है।इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि चल समारोह के दौरान एयर गन से फायरिंग की गई थी , इसी दौरान युवक बालकनी में खड़ा था जिसकी आंख में छर्रा लगने से युवक को चोट आई है परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
![]()



