Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeअपराधमटकुली से सांडिया तक दुर्घटनाओं के कई स्पॉट 

मटकुली से सांडिया तक दुर्घटनाओं के कई स्पॉट 

पिपरिया। पिपरिया विकासखंड में सांडिया से लेकर मटकुली और पिपरिया से बनखेड़ी तक कई दुर्घटना वाले स्थान हैं. जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. इन सभी दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है और इन क्षेत्रों में दुर्घटना रोकने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कार्य किया जा रहे हैं. इसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह मैं दुर्घटना वाले स्थान का निरीक्षण करके की. वहीं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए तात्कालिक उपाय करने हेतु आवश्यक निर्देश नर्मदापुरम के थाना प्रभारियों को दिए हैं.

 यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाओं की समीक्षा करने पर पाया गया कि सड़क दुर्घटनाएं मुख्यतः सिवनीमालवा से पिपरिया,  सांडिया से मटकुली और पुराना एनएच 69 मीनाक्षी चौक से इटारसी के मध्य घटित हो रही हैं. इनमें ही मुख्यतः वृद्धि हुई है.

यातायात पुलिस ने दुर्घटना समय और घटना स्थल के अनुसार दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को चिन्हित किया. पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाही होना पाया. अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण ही होना पाई गई हैं.

 दुर्घटना रोकने दिए निर्देश 

 यातायात डीएसपी ने बताया कि जहां दुर्घटना ज्यादा हो रही थी गति नियंत्रित करने हेतु रेडियम लगाने, सुस्पष्ट ड्रम के जिग जैग बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं. पिपरिया सहित दूसरे स्थान पर जिग जैक ड्रम रखने का कार्य किया गया है. दीर्घकालिक उपाय के बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. इसमें सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित बिंदुओं को चिन्हित कर सुधार, सड़क पर गड्ढों, रेडियम पेंट, शोल्डर भरवाने, साइनेज लगाने और ब्लाइंड स्पॉट के परिशोधन हेतु संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी से पत्र व्यवहार करने के निर्देश डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा को दिए गए. पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह ने बताया कि अन्य सड़कों का डेटा संग्रह कर समीक्षा की गई है उनका भी शीघ्र भ्रमण कर आवश्यक सुधार के प्रयास किए जाएंगे.

 यहां किया निरीक्षण 

 पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने हरदा सीमा तक के दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का अवलोकन किया. रसूलिया रोड से पंखी तिराहा होते हुए थाना देहात, डोलरिया, सिवनी मालवा और शिवपुर थाने के स्थलों का अवलोकन किया. सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु तात्कालिक उपाय करने हेतु आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सौरभ पांडेय, थाना प्रभारी डोलरिया उनि खुमान सिंह पटेल, सिवनी मालवा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार दुबे और शिवपुर थाना प्रभारी उनि विवेक यादव को मौके पर दिए. भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान साथ रहे.

 पिपरिया मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि बनखेड़ी रोड और सांडिया रोड में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई उपाए किए जा रहे हैं. इसी को देखते हुए बनखेड़ी रोड और संध्या रोड पर अस्थाई ब्रेकर रखे गए हैं. वहीं लोगों को तेज गति से वहान न चलने की अपील की जा रही है.

  सड़क दुर्घटना रोकने हो रहा काम

पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का अवलोकन किया गया है, सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़क निर्माण एजेंसी मप्र सड़क विकास निगम को आवश्यक सुधार हेतु आदेशानुसार पत्र लिखा जाएगा.

सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, चालानी कार्यवाही के साथ सड़क सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार प्रयास जारी हैं

संतोष मिश्रा 
डीएसपी ट्रेफिक नर्मदापुरम

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments