Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeबिज़नेसप्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

नरसिंहपुर, 

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के जनजातीय समुदाय के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के लिए नियुक्त ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुविजिता होटल नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आदिवासियों के समक्ष उनके ग्रामों में जाकर, उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना, समस्याओं का आंकलन करना और आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण उन्हें लाभांवित करना है।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग और समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले और सीईओ जिला पंचायत ने जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आदिवासियों के हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments