Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeअपराधअवैध हथियारों के विरूद्ध विशेष अभियान में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

अवैध हथियारों के विरूद्ध विशेष अभियान में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 03 मैग्जीन एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना गाडरवारा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

जप्ती : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 03 मैग्जीन एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं

वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1) (ए-बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को

माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व से गाली गलॏच, मारपीट

करने एवं जान से मारने की धमकी देने के 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, स.उ.नि. विक्रम परमार, प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेन्द्र धाकड़, जमना प्रसाद, करन सिंह, हरिशंकर, महिला आरक्षक सोमवती कतिया, सैनिक राजेश कौरव, सुभाष सोनी, हेमराज की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments