Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeबिज़नेससड़क जाम करने वाले वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई 

सड़क जाम करने वाले वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई 

पिपरिया। शहर की सड़कों पर अव्यवस्थित वाहन खड़ा करके मार्ग जाम करने वाले लोगों पर सोमवार को पुलिस ने चालानी कार्रवाई की. वहीं कई लोगों को सड़क किनारे या व्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने की समझाइए भी दी गई. मंगलवारा थाना पुलिस द्वारा सुबह सांडिया रोड पर यह अभियान चलाया गया. इसके बाद कई अन्य स्थानों पर भी सड़कों पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई. पुलिस की कार्रवाई को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने वाहनों को यहां दौड़ाने लगे. पुलिस ने सड़कों पर अव्यवस्थित खड़े चार और दो पहिया वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की. वहीं कई लोगों के वाहनों के पहियों में लॉक लगा दिया. इसके बाद लोगों ने थाने पहुंचकर चालान बनवाया तो कई लोगों ने माफी भी मांगी.

 लगातार चलेगी करवाई

 थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि कई सड़कों का निर्माण लगातार चल रहा है. लेकिन कई लोग सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से वहान खड़ा कर देते हैं. जिससे आवागमन में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई जगह बार-बार जाम लगता है. लोगों को बार-बार समझे दी जा रही है कि अपने वाहनों

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments